DK GB DE FR | NO SE ES CN | JP | BG CZ EE FI GR HU IS IT LV LT NL PL PT RO RU SK

Arabic | Bengali | Hindi | Malay | Urdu | Sitemap | Contact |



**लेम्विग बायोगैस का एरियल फोटो**

लेम्विग बायोगैस - नवीकरणीय ऊर्जा और एक ठोस अर्थव्यवस्था

1992 से लेम्विग बायोगैस डेनमार्क का सबसे बड़ा बायोगैस संयंत्र है। लगभग, 75 खेतों का गारा और औद्योगिक उत्पादन से उत्पन्न होने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थो का इस्तेमाल ताप और बिजली उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। यह ताप का उपभोग करने वाले संयंत्र और परिवारों दोनों के लिए एक आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है। इसके अलावा इससे जुड़े हुए कुछ मामूली लाभ भी है जैसे कि प्रदूषणकारी चीजों में घटोत्तरी और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी होना।

उत्पन्न होने वाली बायोगैस से प्रति वर्ष 21 मिलियन किलो वाट घंटा से अधिक बिजली पैदा की जाती है। यह बिजली स्थानीय ग्रिड में बेची जाती है। गैस यंत्र को ठंडा करने वाली प्रणाली से प्रति वर्ष 18.3 मिलियन किलोवाट घंटा से अधिक अतिरिक्त ताप उत्पन्न होता है। यह ताप लेम्विग के केंद्रीय ताप संयंत्र के उपयोगकर्ताओं को वितरित कर दी जाती है। उपयोगकर्ताओं की संख्या 1000 परिवारों से अधिक है। बायोगैस संयंत्र की आपूर्ति बीडबल्यूएससी कंपनी के द्वारा टर्न-की के आधार पर की गई है।


आमतौर पर स्वीकार किए जाने वाले स्रोत हैं

- मछलियों का कचरा
- स्रोत-पृथक्ककृत घरेलू जैविक कचरा
- बूचड़खाने का कचरा
- चारे का बचा हुआ कचरा @अपशिष्ट
- शीतल पेय, बीयर, शराब
- दवाओं से संबंधित कचरा
- जैविक या रासायनिक रूप से दूषित खाद्य पदार्थ
- सभी जैविक पदार्थ जिनमे वसा, प्रोटीन या चीनी की उच्च मात्रा हो


**लेम्विग बंदरगाहः लेम्विग बायोगैस को जैविक कचरा देता जहाज**  

लेम्विग बायोगैस लेम्विग बंदरगाह (अधिकतम घूंट 4 मीटर) या थाईबोरान बंदरगाह (अधिकतम, घूंट 8.5 मीटर) पर एक समय पर 200 से 10000 टन तक के जैविक कचरे वाले शिपमेंट स्वीकार कर सकते है।



यदि आपके पास कोई कचरा (अनुपयोगी पदार्थ) है, जो लेम्विग बायोगैस को दिया जा सकता है तो आप लेम्विग बायोगैस से lemvigbiogas@lemvigbiogas.dk पर सम्पर्क कर सकते हैं।


लेम्विग बायोगैस का दौरा करें

एक दौरे में आमतौर पर 1 घंटा 30 मिनट तक लगता है और पहले से ही मिलने का समय नियुक्त करके सप्ताह के अंत में भी इसे आयोजित किया जा सकता है। आयोजन मुफ्त है, लेकिन हम आपसे@आपकी कंपनी या संगठन से अपनी खुद की वेबसाइट पर लेम्विग बायोगैस से एक लिंक प्रकाशित करवाना चाहेंगे। इस्तेमाल किए जाने के लिए एचटीएमएल कोड हैः
<a href="http://www.lemvigbiogas.com/GB.htm" target="_blank">Lemvig Biogas - Renewable Energy and a Sound Economy</a>

 

एक दौरे को बुक करने के लिए कृपया लेम्विग पर्यटक कार्यालय को ईमेल turist@visitlemvig.dk या टेलीफोन +45 9782 0077 द्वारा सम्पर्क करें।

लेम्विग पर्यटक कार्यालय प्रश्नों का अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश या फ्रेंच में उत्तर दे सकता है।

पर्यटक कार्यालय पर्यावरण प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए अन्य संयंत्रों पर भी दौरों की व्यवस्था कर सकता है। निम्नलिखित सभी नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र लेम्विग बायोगैस से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित हैं।

  • डेनिश पवन टरबाइन परीक्षण स्थल, जहां विश्व की सबसे बड़ी और सबसे नई टरबाइनों को बनाया जाता है और उनकी जांच की जाती है।
  • हरबूर केंद्रीय ताप संयंत्र वुडचिप गैसीफायर में लकड़ी का गैसीकरण।
  • लेम्विग केंद्रीय ताप संयंत्र, जो बायोगैस और वुडचिप द्वारा कार्य करता है।  
  • उल्फबोर्ग पर विंड टरबाइन, यह टरबाइन, जब 1978 में बनाई गई थी तो यह विश्व में निर्विवाद रूप से सबसे बड़ी टरबाइन थी।
  • नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नॉर्डिक फल्केसेंटर, जहां नवीकरणीय ऊर्जा के भविष्य के कई स्रोतों का प्रदर्शन किया जाता है, जिनमें शामिल हैः
    • निस्सम ब्रेडनिंग पर तरंग शक्ति परीक्षण स्टेशन
    • केंद्रीय ताप संयंत्र जो वुडचिप का उपयोग करता है
    • थीसटेड के शहर में भूताप संबंधी ताप
    • थीसटेड में बेकार (अनुपयोगी) जलाए जाने वाले पदार्थ
    • हंसथाल्म पर 40-मीटर ऊंची पवन टरबाइन तक जाने का मौका (आपको बिल्कुल ऊपर तक जाने की अनुमति है)
    • हंसथाल्म पर तरंग शक्ति

अधिक जानकारी के लिए, https://www.visitnordvestjylland.com/ln-int/lemvig/welcome-north-western-jutland-lemvig-thyboron पर जाएं


यह एकमात्र पाठ है जो अंग्रेजी में उपलब्ध है। अधिक जानकारी डेनिश वेब पृष्ठों पर उपलब्ध है। (Google अनुवाद का प्रयोग करें)


बहुत अधिक दिलचस्पी रखने वाले पाठकों के लिए हम स्नेहपूर्वक बायोगैस प्रक्रिया पर निम्नलिखित पढ़ने की सामग्री सलाह दे सकते हैं। बायोगैस- ग्रीन ऊर्जा प्रक्रिया, डिजाइन, ऊर्जा आपूर्ति, पर्यावरण पीटर याकूब जोर्जरसेन द्वारा अंग्रेजी 2.2 एमबी पीडीएफ मे लिखी गई प्लेनएनर्जी




^^यूरोप के मानचित्र पर लेम्विग बायोगैस का क्षेत्र**

 

^^डेनमार्क के मानचित्र पर लेम्विग बायोगैस का क्षेत्र**

 

लेम्बिग बायोगैस सड़क मानचित्र (येलो पेजिस)







Bookmark and Share